Norat Mal Nama
11-Jun-2026
देवली,आज दूनी प्रतिनिधि मंडल ने देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के टोंक आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दूनी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। विधायक श्री राजेंद्र गुर्जर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।