Breaking News
Saturday, 10-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

सफाई कर्मचारियों से गैर-सफाई कार्य न करवाने की मांग राजस्थान सफाई मजदूर संघ

Norat Mal Nama 10-Oct-2026
सफाई कर्मचारियों से गैर-सफाई कार्य न करवाने की मांग राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने ईओ को सौंपा ज्ञापन देवली,राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने शनिवार को नगर पालिका देवली के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों से मूल कार्य के अलावा अन्य अतिरिक्त कार्य न कराने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार तेजी समेत की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त अन्य कार्य, जैसे रंगोली बनाना और चूना-लाइनिंग डालना आदि करवाए जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका मंडल से आग्रह किया है कि कर्मचारियों से ऐसे गैर-सफाई कार्य न करवाए जाएं और उनसे केवल उनका मूल सफाई कार्य ही करवाया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का निष्पादन सही हो सकें।

Previous News

Top News