Breaking News
Monday, 12-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के जन्मदिन पर सेवा कार्य किया

Norat Mal Nama 10-Oct-2026
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के जन्मदिन पर सेवा कार्य किया भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का जन्मदिन सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों को राशन,कंबल और फल वितरण कर मनाया। देवली से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र जी सैनी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर सोशल मीडिया आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों, अनाथों एवं मानसिक दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उन्हें राशन सामग्री, 150 कंबल, फल-फ्रूट और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा, संवेदना तथा मानवता का संदेश देना रहा। जन्मदिन को इस तरह सेवा के रूप में मनाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस दौरान सत्तू बना (BSS), पार्षद विजय चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष आशीष पंचोली, राजन नामा, युवा मोर्चा महामंत्री लोकेश ग्वाला एवं युवा मोर्चा मंत्री किशन चांवला सहित अन्य साथी मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि खुशियां बांटने का सबसे अच्छा तरीका जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

Previous News

Top News