Breaking News
Wednesday, 01-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,देवली , राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में बुधवार को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' मनाया गया।

Norat Mal Nama 01-Jul-2026
उप जिला अस्पताल में किया डॉक्टर्स का सम्मान, डॉक्टर्स डे देवली , राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में बुधवार को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' मनाया गया। इस मौके अस्पताल के उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविराज सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और लोगों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त कर बधाई दी। वही केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर पवन पाटनी, हरिसिंह मीणा, दिनेश, लोकेश और पंकज चौहान सहित अन्य कार्मिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉक्टरों को गुलाब के फूल दिया। यहां डॉ. कुलदीप सिंह खंगारोत, डॉ. नंदकिशोर मीणा, डॉ. हर्षवर्धन और डॉ. मनोज सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे, जिनका भी अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष एक जुलाई को देशभर में 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' मनाया जाता है। यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती व पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।

Previous News

Top News