Breaking News
Wednesday, 01-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Norat Mal Nama 01-Apr-2026
बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त 20 प्रतिभाओं का किया सम्मान देवली ,दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। बोर्ड कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त 20 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। 12वीं विज्ञान वर्ग में 92% अंक प्राप्त करने वाले छात्र विशाल सैनी के साथ कला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति प्रजापत, कृष्णा प्रजापत तथा राहुल पांचाल, हेमा कुमारी माली, दिशांत योगी, अभिषेक मीणा, तृतीय स्थान कक्षा 10 में चंचल कुमार रेगर, भंवर सिंह, धनेश्वरी रेगर, खुशबू गुर्जर, कक्षा 8 में ए ग्रेड प्राप्त करने पर कनिका जैन, तेजेंद्र सेन कक्षा 5 में बिंदिया रेगर व अनुष्का सैनी का सम्मान किया गया। इस दौरान एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवारी, रामलक्ष्मण त्रिपाठी बालमुकुंद भारद्वाज उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशोक शर्मा ने किया।

Previous News

Top News