Breaking News
Wednesday, 06-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप स्थित आदर्श कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए 2 वर्षीय पाठ्यक्रम प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Norat Mal Nama 06-May-2026
आदर्श कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “डी फार्मेसी” के प्रवेश शुरू देवली,शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप स्थित आदर्श कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए 2 वर्षीय पाठ्यक्रम प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज निदेशक मोहित मंगल ने बताया कि ऐसे युवा, जो फार्मेसी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। संस्थान द्वारा वर्तमान में डी.फार्मेसी (डिप्लोमा इन फार्मेसी) कोर्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। यह कोर्स दो वर्ष की अवधि का है, इस सिलेबस में विद्यार्थियों को दवाइयों के निर्माण और वितरण से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस कोर्स में प्रवेश के लिए वे सभी छात्र पात्र हैं, जिन्होंने विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान या गणित विषय) के साथ अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज कैंपस में संपर्क कर सकते हैं। मंगल ने बताया कि यहां डी फार्मेसी में सबसे कम फीस में विद्यार्थियों को प्रवेश मिल रहा है। इसके अलावा सीबीएसई मान्यता प्राप्त आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में आकाश इंस्टीट्यूट की फैकेल्टी की ओर से कक्षा 8 से 12 तक के स्टूडेंट्स को नीट और जेईई की तैयारी भी स्कूल एजुकेशन के साथ कराई जा रही है। इसी तरह यहां राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त आदर्श आयुर्वेदा नर्सिंग इंस्टीट्यूट कोर्स भी संचालित है।

Previous News

Top News