Norat Mal Nama
06-Jul-2026
,देवली,पनवाड़ में ग्रामीण शिविर सेवा का आयोजन संपन्न*गौरा देवी बैरवा को मिला 25 साल बाद हक विधायक ने पट्टा सौंपा।
देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य को लेकर ग्रामीण सेवा शिविर2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीमान राजेंद्र जी गुर्जर, प्रधान बनवारी लाल जाट देवली देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम मैडम रूबी अंसार , तहसीलदार सुश्री मेघा गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की दीपक जलाकर और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों की समस्याओं को एक-एक कर समाधान किया गया। मौके पर ओम प्रकाश पुत्र सुखा बेरवा और गोरा देवी पत्नी नाथू बैरवा को मौके पर पट्टा सोपा गया । इसके अलावा राजस्व विभाग में सहमति के 8 शुद्धिकरण के 209 और रास्ता के 13 प्रकरण निस्तारण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में 11 परिवारों के तीसरी किस्त जारी हुई, जलदाय विभाग में हैंडपंपों के 9 प्रकरणों का निस्तारण, pwd 6, आयुर्वेद 715, स्वास्थ्य विभाग 666, बिजली विभाग 23 प्रकरण का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में नासिरदा देहात मंडल नारायण धाकड, जीएसएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण जाट, पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली,मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली, राजकुमार खटीक,उपाध्यक्ष रामलाल धाकड़, पूर्व देहात अध्यक्षअजय सिंह, उपाध्यक्ष नंदलाल माली, योगेंद्र सिंह, सावन नामा, महामंत्री दुर्गा लाल पूर्व अध्यक्ष येतेंद्र ना, पान मल खटीक, पूर्व सरपंच उमराव सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे