Breaking News
Wednesday, 06-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,एईएन से मारपीट एवं आईपीएस के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

Norat Mal Nama 06-May-2026
एईएन से मारपीट एवं आईपीएस के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन देवली ,डॉ. अम्बेडकर विचार मंच सेवा समिति देवली की ओर से मंच अध्यक्ष पांचूलाल मीणा के नेतृत्व में बुधवार को दो अलग-अलग प्रकरणों को लेकर राष्ट्रपति व सीएम के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन दिया गया। पहले ज्ञापन में समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 30 अप्रैल को गंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा एईएन जगनलाल बैरवा के साथ जाति सूचक शब्दों से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि वहीं उन्हें लातों घूसों से पीटा गया। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अनुचित है। आईपीएस अधिकारी के समर्थन में भी सौंपा ज्ञापन डॉ. अम्बेडकर विचार मंच सेवा समिति देवली ने आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा के समर्थन में भी ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि अधिकारी के खिलाफ दर्ज प्रकरण को लेकर समाज में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन में कहा गया कि किशन सहाय मीणा द्वारा अंधविश्वास एवं पाखंड के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई से समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी है। समिति ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा अधिकारी को जल्द राहत देने की मांग की। वही एपीओ के आदेश को भी निरस्त करने की मांग की गई।

Previous News

Top News