Breaking News
Sunday, 05-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली क्षेत्र के रामथला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई

Norat Mal Nama 05-Apr-2026
घर के बाहर खड़ी वैन बनी आग का गोला... शॉर्ट सर्किट से धधकी कार देवली क्षेत्र के रामथला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। नासिरदा थाने के हेड कांस्टेबल रामसहाय के अनुसार अनुसार यह वैन रामथला निवासी हनुमान कुमावत की थी, जो घर के बाहर खड़ी थी। सुबह अचानक वैन से लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जो किसी रिपेयरिंग के दौरान हुई। वैन में गैस किट लगा होने के कारण बड़ा धमाका होने का डर बना हुआ था, जिसके चलते ग्रामीण चाहकर भी गाड़ी के करीब नहीं जा सके। लोगों ने अपनी छतों और सुरक्षित दूरी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और इस घटना के वीडियो भी बनाए। सूचना मिलते ही नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक वैन पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई।

Previous News

Top News