Breaking News
Tuesday, 04-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Norat Mal Nama 04-Aug-2026
कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन देवली , शहर की विवेकानंद कॉलोनी में घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिना किसी स्थानीय लोगों की सहमति के नगर पालिका के सामने टावर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे टावर से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन, जनरेटर के शोर और गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों व बीमारों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवैध निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने मामले को देखते हुए तुरंत मौका स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

Previous News

Top News