Norat Mal Nama
04-Jul-2026
देवली,रिफाइनरी, मेट्रो सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन, पीएम ने दी विकास की सौगात,राजस्थान में 1.05 लाख करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण,कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवली नगर पालिका परिसर में सुना गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाड़मेर जिले के पचपदरा में आयोजित समारोह के दौरान एक लाख 5 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवली नगर पालिका परिसर में सुना गया, जहाँ स्थानीय लोगों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में राज्य को बड़ी सौगातें मिली हैं। इन प्रमुख विकास कार्यों में 79 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी और 13 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना विशेष रूप से शामिल है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया तथा 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संपूर्ण राजस्थानवासियों की ओर से यमुना जल परियोजना के लिए हुए एमओयू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया।