Breaking News
Sunday, 04-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

ज्वार की खड़ी फसल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Norat Mal Nama 04-Oct-2026
ज्वार की खड़ी फसल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू देवली ,क्षेत्र के बीसलपुर रोड स्थित गावड़ी निवासी दिनेश गुर्जर के खेत में दो बीघा ज्वार की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर देवली दमकल मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेत के चारों ओर तारबंदी होने के कारण दमकल वाहन को अंदर ले जाने में परेशानी हुई। ऐसे में होजरी के जरिए मॉनिटर चलाकर आग बुझाई गई। समय रहते आग पर काबू पाने से फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। आग बुझाने की कार्रवाई दोपहर 1:15 बजे से 2:30 बजे तक चली। यह जानकारी दमकलकर्मी नीरज कुमार चौधरी, दिनेश गुर्जर ने दी है।

Previous News

Top News