Breaking News
Sunday, 31-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,शहर में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने देवली शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज हवाओं के कारण हुए नुकसान के चलते विद्युत निगम को कर

Norat Mal Nama 31-May-2026
आंधी-तूफान से विद्युत तंत्र को 10 लाख का फटका, व्यवस्थाएं बिगड़ी देवली ,शहर में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने देवली शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज हवाओं के कारण हुए नुकसान के चलते विद्युत निगम को करीब 8 से 10 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का प्राथमिक आकलन किया गया है। सहायक अभियंता डीके जैन के अनुसार तूफान के कारण शहर और आसपास के गांवों जैसे मालेड़ा, सिरोही, निवारिया, गांवड़ी और गोपीपुरा आदि में करीब 50 से अधिक बिजली के खंबे टूटने की सूचना है। इसके अलावा कई स्थानों पर 11 केवी लाइन के तार टूटकर गिर गए हैं, एलटी लाइन की केबल क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ ट्रांसफार्मर भी तूफान की चपेट में आकर खराब हुए हैं। उक्त आपदा के दौरान विद्युत निगम की टीमें पूरी रात शहर में गश्त करती रहीं और मिल रही शिकायतों वाली जगहों पर तत्काल पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रहीं। निगम कर्मचारियों की तत्परता से फिलहाल सभी प्रभावित स्थानों पर अस्थाई रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। हालांकि क्षतिग्रस्त तंत्र को पूरी तरह से दुरुस्त करने और स्थाई समाधान के लिए अभी और समय लगेगा। तूफान के प्रभाव से शहर की ज्योति कॉलोनी में भी रात भर बिजली की आंख-मिचौली बनी रही, जिससे उमस और गर्मी के बीच स्थानीय लोग काफी परेशान रहे। निगम का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थाई सुधार के लिए मरम्मत कार्य निरंतर जारी है।

Previous News

Top News