Norat Mal Nama
28-Nov-2026
देवली पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव के चुनाव परिणाम घोषित
देवली,कांग्रेस की लाड देवी बेरवा बनी देवली पंचायत समिति उपप्रधान , कांग्रेस को 18 और भाजपा की हरि सिंह गुर्जर को 6 वोट मिले ओर ने 1 सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया
देवली पंचायत समिति के उप प्रधान पद के लिए शनिवार को संपन्न हुए निर्वाचन में कांग्रेस की प्रत्याशी लाड ने एकतरफा जीत दर्ज की है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रूबी अंसार द्वारा जारी चुनाव परिणामों के अनुसार कुल 24 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें सभी मत विधिमान्य पाए गए। मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी लाड को सर्वाधिक 18 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरिसिंह गुर्जर को केवल 6 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्वाचन प्रक्रिया में एक भी मत खारिज नहीं हुआ और न ही नोटा के पक्ष में कोई वोट डाला गया। परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए रिटर्निंग अधिकारी रूबी अंसार ने 12 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया लाड को देवली पंचायत समिति के उप प्रधान पद पर सम्यक् रूप से निर्वाचित घोषित किया।