Breaking News
Sunday, 05-Oct-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,शहर के मुख्य बाजार में पीर बाबा के समीप इन दिनों एक अनोखा बाजार सजा है। यह है दशानन (रावण) के पुतलों की मंडी का।

Norat Mal Nama 30-Sep-2025
दशहरा बाजार : देवली में सजी 'दशानन' के पुतलों की मंडी देवली,शहर के मुख्य बाजार में पीर बाबा के समीप इन दिनों एक अनोखा बाजार सजा है। यह है दशानन (रावण) के पुतलों की मंडी का। आगामी दशहरा पर्व पर रावण दहन के लिए हर आकार के पुतले यहां बनकर तैयार हैं। पुतले बनाने वाले कारीगर राता जोगी ने बताया कि उनके यहां 3 फीट से लेकर विशालकाय 12-15 फीट तक के सभी साइज़ के पुतले उपलब्ध हैं। एक पुतला तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, और इनकी कीमत 100 से लेकर 3 हजार और 5 हजार तक रखी गई है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और कॉलोनियों से लोग यहां रावण के पुतले खरीदने आ रहे हैं। दशहरे के दिन इन पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व मनाया जाता है। दशहरा नज़दीक आते ही यह मंडी पूरी तरह से लग चुकी है।

Previous News

Top News