Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,देवली के ग्वाला समाज ने न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) की अवहेलना करने और निजी खातेदारी की भूमि पर जबरन सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है।इसे लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवा

Norat Mal Nama 30-Jan-2026
देवली,स्टे ऑर्डर के उल्लंघन का आरोप, ग्वाला समाज ने एसडीओं को सौंपा...यथास्थिति रखने की मांग देवली ,देवली के ग्वाला समाज ने न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) की अवहेलना करने और निजी खातेदारी की भूमि पर जबरन सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है।इसे लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया कि देवली गांव स्थित खसरा नंबर 4075 प्रार्थी हरिराम ग्वाला की निजी खातेदारी की भूमि है, जिस पर उपखंड अधिकारी न्यायालय द्वारा पूर्व में ही स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है और इसका अंकन चालू जमाबंदी में भी दर्ज है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर पालिका देवली इस भूमि पर जबरन ग्रेवल सड़क बनाने पर आमादा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि खसरा नंबर 4106 की आड़ में प्रार्थी की भूमि खसरा नंबर 4075 पर जबरन सड़क बनाई जा रही है, जो गलत है। समाज का आरोप है कि इस विवादित भूमि पर सड़क निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) भी जारी कर दी है, जो सीधे तौर पर अदालती आदेशों की अवहेलना है। समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीओं को अवगत कराया कि इससे पूर्व भी नगरपालिका ने उनकी भूमि को अन्य खसरा नंबर बताकर वहां जबरन सामुदायिक भवन का निर्माण कर दिया था, जिस पर वर्तमान में राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर से स्थगन आदेश प्रभावी है। ग्वाला समाज ने एसडीओं से मांग की है कि मौके की स्थिति को यथावत बनाए रखा जाए और न्यायालय के स्टे ऑर्डर की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवाई जाए। इस दौरान विशाल, सन्नी सागर, संजय, हेमेंद्र, विकास ग्वाला, सुनील ग्वाला, कैलाश, मंगल, केदार माली समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Previous News

Top News