Norat Mal Nama
03-Feb-2026
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन : जुड़वा सकेंगे पंचायत चुनाव नामावली में नाम
देवली ,उपखण्ड अधिकारी देवली के रूबी अंसार के अनुसार पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन गत 29 जनवरी को कर दिया गया है।
यह सूची विधानसभा की उस मतदाता सूची को विभक्त करके बनाई गई है। जिसका प्रकाशन 7 जनवरी को हुआ था। पंचायत समिति देवली के सभी पात्र मतदाता अपने संबंधित प्रगणक से संपर्क कर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। ऐसे व्यक्ति जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रारूप एक में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्र पर नियुक्त प्रगणक को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की इस मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए 7 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।