Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

Norat Mal Nama 03-Feb-2026
अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार देवली ,टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। वृत्ताधिकारी हेमराज के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने दो टीमों का गठन किया था। गश्त के दौरान इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। पुलिस जाप्ते को देखकर दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बिना वैध रॉयल्टी और लाइसेंस के बजरी ले जा रहे इन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है और फरार चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस टीम में एएसआई सीताराम गुर्जर, एएसआई दिलीप सिंह सहित पुलिसकर्मी दिनेश, बजरंगलाल, प्रेमराज और प्रभुलाल थे।

Previous News

Top News