Breaking News
Sunday, 30-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

पनवाड़ गांव में 7 किलोमीटर तक चला नारियल फेंकने का पारंपरिक खेल, निभा रहे हैं परंपरा

Norat Mal Nama 29-Aug-2026
पनवाड़ गांव में 7 किलोमीटर तक चला नारियल फेंकने का पारंपरिक खेल, निभा रहे हैं परंपरा पनवाड़ गांव में रक्षाबंधन पर्व पर इस वर्ष भी पारंपरिक खेल ‘नारियल फेंको, तमाशा देखो’ का आयोजन किया गया। आयोजन में गांव की दो टीमों ने भाग लिया। जिनका नेतृत्व गणेश माली और शिवराज माली ने किया। दोनों टीमों के 10-10 खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लिया और पांच चरणों में मुकाबला हुआ। महावीर प्रसाद माली ने बताया कि ग्रामीण माधों माली के कुएं से चांदली रोड की ओर शुरू हुए इस खेल में करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय की गई। गणेश माली की टीम ने चार चरणों में जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया, जबकि शिवराज माली की टीम को एक चरण में जीत मिली। विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह खेल वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे पहले बुजुर्ग खेलते थे और अब युवा भी उत्साह से आगे बढ़ा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस परंपरा के माध्यम से गांव में सद्भावना, भाईचारे और खेल भावना का संदेश दिया जाता है।

Previous News

Top News