Norat Mal Nama
29-Jun-2025
देवली,आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवली की बैठक सांय 4:30 बजे कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहा देवली पर होगी
सांसद हरीश चन्द्र मीना, जिला अध्यक्ष ,जिला प्रभारी एवं आमेर विधायक प्रशांत शर्मा,कस्तूर चंद मीना सहित कई नेता रहेंगे मौजूद
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवली उनियारा में कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण हेतु कार्यकर्ता बैठक दिनांक 29 जून 2025 को सांय 4:30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहा देवली पर आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना,जिला प्रभारी एवं आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ,देवली उनियारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीना , विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिभाई बैरवा सम्मिलित होंगे।
उक्त कार्यक्रम में देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,इकाई अध्यक्ष, वर्तमान पार्षद पूर्व पार्षद सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित समस्त कार्यकर्ता की उपस्थिति रहेगी