Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,आवारा कुत्तों से आमजन परेशान वार्ड 25 पटेल नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग भयभीत हैं। वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को ज्ञापन स

Norat Mal Nama 28-Jan-2026
देवलीआवारा कुत्तों से आमजन परेशान देवली ,आवारा कुत्तों से आमजन परेशान वार्ड 25 पटेल नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग भयभीत हैं। वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को ज्ञापन सोंपा ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में पटेल नगर में कुत्तों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है और अब तक करीब दो दर्जन लोग व बच्चे इनका शिकार बन चुके हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि सुबह और शाम के समय राहगीरों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका को कई बार सूचित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका को अविलंब कुत्तों की धरपकड़ और नसबंदी जैसे प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

Previous News

Top News