Breaking News
Saturday, 29-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

नगर पालिका चुनाव: पहले दिन देवली में 5 व दूनी में 2 आवेदन आए

Norat Mal Nama 27-Aug-2026
नगर पालिका चुनाव: पहले दिन देवली में 5 व दूनी में 2 आवेदन आए देवली , नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली में कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार पहले दिन विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत कर चुनावी प्रक्रिया में अपनी दावेदारी दर्ज कराई। नामांकन प्रक्रिया को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय परिसर में बैरिकेड्स लगाए गए हैं, ताकि नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। पहले दिन से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं अन्य दावेदारों के नामांकन दाखिल करने से उपखंड अधिकारी कार्यालय में चुनावी गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है। देवली में पहले दिन वार्ड 30 से रजनीश सुवालका ने निर्दलीय, वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन पत्र, वार्ड 6 से फूलचंद बछेतियां ने भारतीय जनता पार्टी तथा वार्ड 7 से त्रिलोक ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह दूनी नगर पालिका के लिए वार्ड 8 से महेश दत्त तिवारी ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें एक कांग्रेस तथा दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया गया।

Previous News

Top News