Breaking News
Thursday, 15-Jan-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली। क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए अब जनजीवन के साथ-साथ ठाकुर जी की सेवा पूजा में भी बदलाव आने लगा है।

Norat Mal Nama 27-Dec-2025
भगवान चारभुजानाथ ने धारण की गरम पोशाक ओढ़ाया गया कंबल देवली। क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए अब जनजीवन के साथ-साथ ठाकुर जी की सेवा पूजा में भी बदलाव आने लगा है। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान श्री चारभुजानाथ को सर्दी से बचाने के लिए विशेष जतन किए जा रहे हैं। पुजारी अनुज के अनुसार, गिरते तापमान और ठिठुरन के कारण भगवान चारभुजानाथ को अब प्रतिदिन गरम पोशाक धारण करवाई जा रही है। इसके साथ ही रात्रि व दिन के समय भगवान को कंबल ओढ़ाया जाने लगा है, ताकि उन्हें सर्दी से राहत मिल सके। मंदिर में भगवान के भोग और सेवा के नियमों में भी मौसम के अनुकूल परिवर्तन किए गए हैं। जल्दी ही मंदिर में पौष बड़े का भोग भी लगेगा। इसी तरह अन्य मंदिरों में ठाकुरजी की प्रतिमाओं को शॉल और कंबल पहनाए जाने लगा है। उन्हें भोग भी सर्दी के अनुरूप लगाया जा रहा है।

Previous News

Top News