Breaking News
Wednesday, 19-Nov-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,भाजपा देवली मंडल के शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता सामुदायिक भवन अंबेडकर सर्कल पर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Norat Mal Nama 27-Oct-2025
देवली,भाजपा देवली मंडल के शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता सामुदायिक भवन अंबेडकर सर्कल पर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया दरअसल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा दीपावली पर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मिठाई, दीपक, बीज पटाखे, पूजन सामग्री भेजी गई। जिसे कार्यकर्ताओं के समक्ष खोला गया और शुभकामना संदेश सबको पढ़कर सुनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामना दी ओर आभार व्यक्त किया। बैठक में दीपावली स्नेह मिलन समारोह मानने का निर्णय लिया गया। आत्मनिर्भर देश विषय पर विचार विमर्श भी किया। इसके अलावा स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर भी दुकानों पर लगाए गए एवं लोगो को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री उमाशंकर खूटेंटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी दिनेश जैन, नवीन ग्वाला, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, नंदसिंह शक्तावत, कुणाल साहू, कुलदीप सेन, सुनील जैन, राजेश, प्रकाश चंदेल, अनिल ग्वाला, शिवजीराम धाकड़, दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous News

Top News