Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,हनुमान नगर थाना क्षेत्र के भाव का गुड्डा गांव के समीप एक ट्रक ने बाइक को ओवरटेक कर गिरा दिया। ट्रक ने बाइक के मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल

Norat Mal Nama 27-Jan-2026
ट्रक ने बाइक के मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल देवली,हनुमान नगर थाना क्षेत्र के भाव का गुड्डा गांव के समीप एक ट्रक ने बाइक को ओवरटेक कर गिरा दिया। ट्रक ने बाइक के मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल जिससे बाइक सवार महिला एवं पुरुष गंभीर घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान महिला ने बूंदी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उक्त मामले में हेमराज पुत्र तुलसीराम मीणा निवासी रघुनाथपुरा गांवड़ी थाना देवली ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसके चचेरे भाई गोपाल की पत्नी मडी देवी निवासी रघुनाथपुरा अपने जीजा दयालराम पुत्र गोकुलराम मीणा निवासी खोहरा खुर्द के साथ गत 25 जनवरी को बाइक पर बैठकर देवली की ओर आ रही थी। इसी दौरान भाव का गुड्डा गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से ट्रक को चलाते हुए बाइक को ओवरटेक कर टक्कर मार दी। बाइक की गिरते ही ट्रक चालक ने मडी देवी के ऊपर से ट्रक को निकाल कर भाग ले गया। घायल मडी देवी एवं दयाल राम को चिकित्सालय लाया गया, जहां से मडी देवी को बूंदी रैफर कर दिया गया। बूंदी में इलाज के दौरान मडी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous News

Top News