Breaking News
Tuesday, 20-May-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

सेन समाज के आराध्य देव सेन महाराज की 725वीं जन्म जयंती पर 25 अप्रैल को सेन समाज विकास समिति देवली की ओर से सेन एकता वाहन रैली का आयोजन होगा।

Norat Mal Nama 24-Apr-2025
सेन समाज के आराध्य देव सेन महाराज की 725वीं जन्म जयंती पर 25 अप्रैल को सेन समाज विकास समिति देवली की ओर से सेन एकता वाहन रैली का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित रैली नगर पालिका अटल उद्यान से लेकर गौरव पथ, परशुराम सर्कल, भरतपुर हाउस, एजेंसी एरिया, शीतला चौराहा, गोपाल मंदिर, शिव मंदिर, नारायणी सर्कल, इंडियन पेट्रोल पंप, महाराणा प्रताप सर्कल, बस्टैंड के सामने सदर बाजार, पुलिस स्टेशन, छतरी चौराहा, अग्रसेन बाजार, ममता सर्कल से पटवा बाजार, जहाजपुर नाका से होते हुए गौरव पथ पर समाप्त होगी। रैली के समापन पर सेन महाराज की आरती, सत्संग, प्रसाद और विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी लोकेश कुमार सेन प्रदेश उपाध्यक्ष नाई जागृति मंच देवली ने दी।

Previous News

Top News