Norat Mal Nama
24-Oct-2025
गुरु नानक जयंती को लेकर देवली में प्रभात फेरी शुरू
देवली ,सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए देवली शहर में शुक्रवार सुबह से प्रभातफेरी की शुरुआत की गई है।
प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) तक शहर में घूम-घूमकर गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों और उपदेशों का प्रचार-प्रसार करना है। प्रभातफेरी में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और 'वाहेगुरु वाहेगुरु' का नाम-जप किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष गुरु नानक जयंती के मौके पर होता है, जो सिख समाज की अटूट आस्था और परंपरा को दर्शाता है। यह प्रभातफेरी आगामी 5 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगी।