Norat Mal Nama
23-Jan-2026
पारस साहू बने प्रकोष्ठ के टोंक जिला उपाध्यक्ष
देवली , टोंक जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश बैरवा ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।
इस कार्यकारिणी गठन में देवली के कांग्रेस नेता पारस साहू (मोंटी) को टोंक जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पारस साहू ने जिला अध्यक्ष आकाश बैरवा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है।