Norat Mal Nama
22-May-2026
सर्व समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें
देवली ,देवली में सर्व समाज द्वारा शुक्रवार को भारत की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कार्यालय उपखंड अधिकारी देवली को सौंपा गया है।
ज्ञापन में लोगों ने गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भारतीय संस्कृति, आस्था और कृषि व्यवस्था के प्रतीक के रूप में गाय को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। गाय हमारी अर्थव्यवस्था और सनातन धर्म की आस्था का मुख्य आधार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-48 का हवाला देते हुए बताया गया है कि इसमें भी गाय और दुधारू पशुओं के संरक्षण तथा संवर्धन का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। लोगों ने ज्ञापन में पड़ोसी देश नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि नेपाल पहले ही गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे चुका है। भारत में भी इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से राष्ट्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। साथ ही पूरे देश में गोवंश की रक्षा के लिए एक समान और कठोर कानून लागू करने की आवश्यकता भी जताई गई है।