Norat Mal Nama
21-May-2026
देवली, टोंक में प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित जिला अध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल की नियुक्ति की गई
टोंक। प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति, राजस्थान द्वारा आज टोंक जिले में अपनी पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर “प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति, टोंक” शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शाखा प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति, राजस्थान के अंतर्गत कार्य करेगी।
बैठक में प्रदेश संस्थापक सचिन गोयल,अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय,सचिव रवि गुप्ता, आयुर्वेद शाखा राजस्थान अध्यक्ष शंकर शर्मा जी, एवं समिति के लीगल एडवाइजर श्री प्रशांत सांघी जी उपस्थित रहे।
देवली, टोंक, उनियारा एवं आसपास क्षेत्रों से लगभग 125 Chemist साथियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान श्री सुरेश अग्रवाल जी ने कमान संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय जी द्वारा टोंक जिले की PDVS शाखा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अब प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति केवल RGHS Chemists तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रत्येक आम Chemist के हितों एवं समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेगी।
मीटिंग में मुख्य रूप से मोहन जी आहूजा टोंक , बलदेव जी विजय टोंक, गोविंद जी गर्ग नेवाई, जेकेश जी नेवाई, ललित जी उनियारा, राजकुमार जी मालपुरा, सिसोदिया जी टोडराईसिंह, पारस जी जैन, अमित जी जैन, प्रमोद जी जैन, जीतू जैन, भगवान जी जांगिड, अमितेश जी भरद्वाज, नरेन्द्र जी जैन, मुकेश जी जैन, मनोज जी गुप्ता आदि देवली से उपस्थित थे।