Norat Mal Nama
21-Jan-2026
कैलाश सोनी बने ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष
देवली ,श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसिएशन राजस्थान के देवली निवासी कैलाश चंद सोनी (ढल्लीवाल) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह जिम्मेदारी उन्हें प्रधान संस्थापक हंसराज कड़ेल के निर्देशानुसार, प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी और टोंक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद तुणगर की अनुशंसा पर सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि कैलाश चंद देवली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रहे चुके है।