Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , दूनी कस्बे में राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने श्याम परिवार द्वारा नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां परवान पर हैं। महोत्सव के शुभार

Norat Mal Nama 20-Jan-2026
नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार से भगवान गणेश को दिया जाएगा निमंत्रण देवली , दूनी कस्बे में राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने श्याम परिवार द्वारा नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां परवान पर हैं। महोत्सव के शुभारंभ स्वरूप बुधवार प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन कर उन्हें विधिवत निमंत्रण दिया जाएगा। व्यापार मंडल, सभी पदयात्रा संघ, श्याम मित्र मंडल, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। इससे पूर्व आचार्य ब्रजमोहन शर्मा गुराई के सान्निध्य में मंदिर परिसर में ध्वज पूजन किया जा चुका है। यह भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला चलेगी। महोत्सव के दौरान पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो 3 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगा।वहीं प्रतिदिन सायंकाल प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध खांडल द्वारा 'नानी बाई रो मायरो' की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी।

Previous News

Top News