Breaking News
Thursday, 20-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली दौरे पर सांसद हरिश्चंद्र मीना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र

Norat Mal Nama 19-Aug-2026
देवली दौरे पर सांसद हरिश्चंद्र मीना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र कांग्रेस में ऑनलाइन होंगे टिकट के आवेदन देवली टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीणा ने बुधवार को देवली दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर पालिका चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनाव को लेकर डरी हुई है, जिसके चलते चुनावों को आगे खिसकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायती राज एवं नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तथा प्रधान, जिला प्रमुख और नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस के होंगे। सांसद मीणा ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। टिकट वितरण को लेकर सांसद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। आवेदन कांग्रेस की वेबसाइट के माध्यम से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से योग्य उम्मीदवार का चयन कर उसे टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों को पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना वोट कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर डालेंगे और इधर-उधर नहीं होंगे तो कांग्रेस का बोर्ड बनने से कोई नहीं रोक सकता। राम मंदिर के चंदे को लेकर भी सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के चंदे का हिसाब नहीं दे सकती तो आने वाले समय में यदि भाजपा का कोई नेता वोट मांगने आए तो उससे चंदे का हिसाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चंदे का हिसाब नहीं देने वाली पार्टी जनता से किस मुंह से वोट मांग रही है। सांसद के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता केसी मीणा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा , नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल समेत ,कईयो ने संबोधित किया।

Previous News

Top News