Breaking News
Wednesday, 20-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,देवली-कोटा रोड स्थित टीकड़ गांव की गायत्री विहार कॉलोनी के समीप बीती रात एक बाड़े में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Norat Mal Nama 19-May-2026
गायत्री विहार कॉलोनी के पास बाड़े में लगी आग फायर ब्रिगेड ने पाया काबू देवली ,देवली-कोटा रोड स्थित टीकड़ गांव की गायत्री विहार कॉलोनी के समीप बीती रात एक बाड़े में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक हनुमान नगर थाने से रात 9 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैली इस आग को बुझाने में फायरमैन नीरज कुमार चौधरी और प्रतिमान सिंह को ग्रामवासियों के सहयोग से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग आबादी क्षेत्र से दूर थी, जिससे समय रहते काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Previous News

Top News