Breaking News
Thursday, 19-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली शहर के पटेल नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।शादी में गया था परिवार

Norat Mal Nama 19-Feb-2026
देवली : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी शादी में गया था परिवार देवली शहर के पटेल नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।शादी में गया था परिवार वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। पीड़ित प्रभुलाल बैरागी पुत्र बालदास बैरागी, निवासी पटेल नगर ने देवली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी रिपोर्ट के अनुसार, गत 17 फरवरी को वे अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए केकड़ी गए थे। जब वे 19 फरवरी की शाम करीब 4 बजे वापस घर लौटे, तो उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर परिवार के होश उड़ गए। सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग 20 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी के सिक्के व पायल, और अन्य कीमती चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट में चोरी की यह वारदात 17 या 18 फरवरी की मध्यरात्रि को होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरों की तलाश करने और चोरी गया सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

Previous News

Top News