Breaking News
Saturday, 19-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्रित

Norat Mal Nama 18-Sep-2026
स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त एकत्रित देवली। स्वर्गीय श्री सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर डिप्टी एसपी मदन ढाका, प्रेमचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, संजय जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। श्री जाट समाज विकास समिति देवली के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि रक्त किसी मशीन से तैयार नहीं होता, बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा किए गए स्वैच्छिक रक्तदान से ही जरूरतमंद मरीजों की रक्त संबंधी आवश्यकता पूरी की जा सकती है। किसी जरूरतमंद के लिए किया गया रक्तदान जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सेवा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित होने पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Previous News

Top News