Norat Mal Nama
18-Sep-2026
देवली , देवली से कुचलवाड़ा बिजासन माता के लिए 19 सितंबर को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, वही शाम को बिजासन माता मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा । भंडारा आयोजन समिति के सदस्य प्रकाश साहू ने बताया कि 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे छाया मार्केट स्थित भेरुजी मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो छतरी चौराहा से पेट्रोल पंप चौराया, पेट्रोल पंप चौराहे से कुचलवाड़ा रोड होते हुए 4 बजे तक बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी जहां पहले ध्वज चढ़ाया जाएगा बाद में आयोजित भंडारे में सभी भक्तों को प्रसादी करवाई जाएगी ।