Breaking News
Wednesday, 18-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,टोंक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आगामी 20 फरवरी को जिले के उन उद्योगपतियों को 'उद्योग रत्न' से नवाजने जा रहा है।शहर के 4 विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी

Norat Mal Nama 18-Feb-2026
उद्योग रत्न' से सम्मानित होंगे शहर के 4 विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी देवली ,टोंक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आगामी 20 फरवरी को जिले के उन उद्योगपतियों को 'उद्योग रत्न' से नवाजने जा रहा है।शहर के 4 विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी जिन्होंने व्यापार और सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सम्मान सूची में देवली के प्रमुख उद्योगपति नवल मंगल का नाम शामिल है, जिनकी कंपनी मेट्रोकेम मेटल पाउडर्स आज यूके और यूएसए सहित देशों में उत्पाद निर्यात कर रही है। व्यापार के साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा दान करने और कोरोना काल में ऑक्सीजन बैंक जैसी सेवाओं से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी तरह देवली के उद्योगपति गजेंद्र जिंदल को भी उद्योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। स्टोन इंडस्ट्री के मालिक गजेंद्र जिंदल ने स्टोन व्यवसाय में अपनी कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके इस वैश्विक विस्तार और औद्योगिक योगदान को देखते हुए संस्था उन्हें सम्मानित कर रही है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से मोहित मंगल और बीएल जैन को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। मोहित मंगल ने मात्र 13 बच्चों से स्कूल की शुरुआत कर आज 2500 विद्यार्थियों के लिए कॉलेज और फार्मेसी संस्थान खड़े किए हैं। वहीं, बीएल जैन स्वास्तिक लिफ्ट एंड शिफ्ट के माध्यम से पावर प्रोजेक्ट्स के लिए भारी मशीनरी और प्री-कास्ट सीमेंट उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

Previous News

Top News