Breaking News
Wednesday, 18-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , टोकरावास गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ की।

Norat Mal Nama 18-Feb-2026
प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ को लेकर दूनी थाने में दी शिकायत देवली , टोकरावास गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ की। इसे लेकर अंबेडकर विकास समिति के पदाधिकारियों ने दूनी थाने मे पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी को शिकायत दी। स्थानीय निवासी सुखपाल मीणा, प्रताप सिंह सोलंकी व मुरारीलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों को अंबेडकर प्रतिमा का चश्मा व उंगलियां क्षतिग्रस्त मिली है। ऐसी घटना सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती है। ग्रामीणों ने पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी को रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व प्रतिमा पुनर्स्थापना की मांग की गई। इस दौरान प्रताप सिंह सोलंकी, अमित थलहेटिया, चेतन वर्मा, मुकेश मीणा, रामदेव बैरवा, महावीर, कृष्ण, सुनील मीणा सहित मौजूद थे।

Previous News

Top News