Norat Mal Nama
17-Apr-2026
देवली ,श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली में अमावस्या पर शुक्रवार को दानपात्र की मासिक गणना की गई।
दानपात्र से निकली करीब 3 लाख की राशि
इस बार दानपात्र से कुल 2 लाख 96 हजार 40 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि मंदिर में आने वाली दान राशि का ग्राफ हर महीने बढ़ता जा रहा है, जो क्षेत्रवासियों की मंदिर के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। गणना की इस पारदर्शी प्रक्रिया के दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका और सह सचिव पंकज सिंहल ने अपनी देखरेख में कार्य संपन्न कराया। इस दौरान मनराज तंवर, धनराज तंवर, भंवर सिंह नरूका, गौरव साहू, शिवा साहू सहित कई अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक गणना कार्य में सहयोग किया।