Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,पनवाड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगा।

Norat Mal Nama 17-Jan-2026
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण देवली,पनवाड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगा। ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली के नेतृत्व में आयोजित शिविर।में सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा और कृषि अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने किसानों को जैविक तथा प्राकृतिक खेती के महत्व से रूबरू कराया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सरसों की फसल का रकबा बढ़ाने, उन्नत किस्मों के चुनाव और कीटनाशक गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। कृषि विभाग की ओर से संचालित इस शिविर में उपस्थित करीब 60 किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली तारजाली, पाइप लाइन, और फार्म पोंड पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। साथ ही उद्यान विभाग की ओर से फव्वारा सिस्टम और अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों पर देय अनुदान की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान सहभागी किसानों को फाइल, डायरी और पेन वितरित किए गए शिविर में पूर्व सरपंच शिवराज माली, महावीर प्रसाद माली, शाहिद, बालू अजमेरा, ओमप्रकाश अजमेरा, नंदलाल माली, प्रभु माली, भारत सिंह और देव माली सहित क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

Previous News

Top News