Breaking News
Wednesday, 04-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर पालिका स्टेडियम (दशहरा मैदान) में आयोजित होगा।

Norat Mal Nama 17-Jan-2026
समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई देवली ,आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर पालिका स्टेडियम (दशहरा मैदान) में आयोजित होगा। इसे लेकर पिछले दिनों तैयारी बैठक हुई। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसकी समारोह अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचन्द जैन करेंगे। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान मुख्य आकर्षण होंगे। स्टेडियम में बैठक व्यवस्था की गई हैं, साथ ही सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पालिका ईओ सुरेश कुमार मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन सर्राफ़, सत्यनारायण सरसड़ी समेत मौजूद थे।

Previous News

Top News