Breaking News
Thursday, 16-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,स्थानीय श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्ष संजय जैन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

Norat Mal Nama 16-Apr-2026
जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित देवली ,स्थानीय श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्ष संजय जैन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में महावीर प्रसाद गोधा, पद्मचन्द अजमेरा, पदमकुमार पाटनी और निहालचन्द सेठी को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार डॉ. विमल कुमार जैन और महावीर कुमार बाकलीवाल (चांदली) को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। शांतिलाल सोनी (अमरवासी) को मंत्री, गोविन्द कुमार बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार (पचेवर) को धर्मशाला प्रभारी तथा अंकित गोधा (डाबर) को मीडिया एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए राजेन्द्र कुमार लुहाड़िया (मेहरुं) को मन्दिर व्यवस्था प्रभारी, कमल पाटनी को सांस्कृतिक मंत्री, नन्दलाल जैन (डाबर) को सन्मति पाठशाला प्रभारी तथा जम्बु कुमार बिलाला को मुनि सेवा समिति प्रभारी बनाया गया है। जबकि बोर्ड में राजकुमार कोठारी, मनोहरलाल बिलाला, भीमराज जैन, महावीर प्रसाद अजमेरा (साण्डला), रविन्द्र कुमार पाटनी, प्रकाशचन्द सोनी (एडवोकेट), महेन्द्र अजमेरा, अशोक सोनी (कासीर), धनराज और जितेंद्र अजमेरा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं मुनि सेवा समिति में ओमप्रकाश शाह, जिनेन्द्र बिलाला, योगेन्द्र सेठी, संदीप अजमेरा, नरेन्द्र बड़जात्या, कमल बिलाला, विशाल गोधा, नितिन अजमेरा, संजय सेठी एवं अध्यक्ष नवयुवक मण्डल को मनोनीत किया गया है।

Previous News

Top News