Norat Mal Nama
16-Jan-2026
शहीद स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग
देवली , गौरव सेनानी दूनी ब्लॉक द्वारा शहीद स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर तहसीलदार और एसडीओं को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई।
बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए एक एकड़ भूमि के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कंप्लीशन रिपोर्ट मांगी जा रही है। संस्था द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक आवंटन प्रक्रिया लंबित है। शुक्रवार को दूनी ब्लॉक के गौरव सेनानियों ने उपयुक्त जमीन चिन्हित कर उसके आवंटन के लिए पुनः ज्ञापन दिया। पूर्व सैनिकों की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए तहसीलदार दूनी ने जल्द ही शहीद स्मारक के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित करने का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने के दौरान कप्तान रामसागर मीना, कप्तान पूर्णवीर सिंह, सोजीलाल केलाराम एवं दूनी ब्लॉक के सभी गौरव सेनानी उपस्थित थे।