Breaking News
Wednesday, 15-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,कृष्णा हॉस्पिटल की देवली शाखा का विधिवत शुभारंभ निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

Norat Mal Nama 15-Jul-2026
देवली,कृष्णा हॉस्पिटल की देवली शाखा का विधिवत शुभारंभ निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। देवली। कृष्णा हॉस्पिटल की देवली शाखा का आज नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जी जैन द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिवक्तागण, कृष्णा हॉस्पिटल के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कृष्णा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कैलाश काबरा ने बताया कि देवली में स्थापित इस मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक एवं ओपीडी सेंटर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां नियमित ओपीडी के साथ डे-केयर, प्रसूति एवं डिलीवरी संबंधी सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी तथा चिकित्सा सेवाओं का चरणबद्ध रूप से और विस्तार किया जाएगा। केंद्र पर मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तथा यूरोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. आर सी मीणा, डॉ. हिमांक्षी विजय , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयसिंह राजपुरोहित , ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश धाकङ ङॉ कपिल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक समय-समय पर अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ. कैलाश काबरा द्वारा सर्जरी एवं यूरोलॉजी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डॉ. भूपत, डॉ. राजेश, डॉ. कमल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ भी आवश्यकता एवं निर्धारित समय के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन समारोह में रोहित शर्मा, प्रभु बैरवा , मुकेश वैष्णव ,विमल अमित अखिलेश सहित अनेक अधिवक्तागण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने देवली में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. कैलाश काबरा ने देवलीवासियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “देवली की जनता ने इस शुभ अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर हमें जो स्नेह और सहयोग प्रदान किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। हमारा प्रयास रहेगा कि देवली एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपने शहर में ही बेहतर, विश्वसनीय एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों।”

Previous News

Top News