Norat Mal Nama
15-Apr-2026
पहली सैलरी से पुण्य कार्य, भेंट किए बर्तन
देवली ,क्षेत्र के बोरड़ा गांव निवासी प्रियंका मीणा ने अपना राजकीय सेवा में चयन होने पर अपनी पहली सैलरी का समाज सेवा में उपयोग किया है।
दरअसल प्रियंका ने अपने दादाजी हरनाथ मीणा की प्रेरणा से श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर के बर्तन भंडार के लिए 17 हजार 200 रुपए के नए बर्तन भेंट किए। इस कार्य पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, पुजारी रामस्वरूप मीणा और पप्पू लाल मीणा दानदाता का भगवान गणेश की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया है।