Norat Mal Nama
15-Oct-2026
सजा माता का दरबार, गरबा-डांडिया से हुई महोत्सव की शुरुआत
देवली शहर के छतरी चौराहा स्थित मुख्य बाजार में नौ दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका पार्षद सुनीता मिश्रा ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर किया।
इस दौरान आयोजन समिति ने माला, दुपट्टा और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक गौरव पाराशर ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामूहिक उत्सव की परंपरा को बढ़ावा देना है। शुभारंभ पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। पार्षद सुनीता मिश्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव में सैकड़ों बच्चों, युवक-युवतियों और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की खनक और माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में काना शर्मा, यश मेडतवाल, अमन साहू, कमल साहू, दीपक प्रजापत और तुशाल धर्मानी ने सहयोग किया।