Norat Mal Nama
15-Oct-2026
देवली,मोबाइल शॉप में युवक-युवती का ‘हाथ साफ’, चंद सेकंड में गल्ले से नकदी पार,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
देवली बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल शॉप में युवक और युवती ने मिलकर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात महज चंद सेकंड में हुई, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हालांकि गल्ले में करीब 700 से 800 रुपए ही रखे थे। दुकान मालिक आशीष पंचोली ने बताया कि वारदात शाम करीब 7:30 बजे की है। उस समय दुकान का एक कर्मचारी घर चला गया था, जबकि त्रिलोक शर्मा पास की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक और युवती दुकान में पहुंचे और मौका पाकर गल्ले में रखी नकदी लेकर निकल गए। रात करीब 7:30 बजे दुकान मालिक बिक्री का हिसाब लेने पहुंचे तो स्टाफ ने गल्ले में नकदी रखी होने की जानकारी दी। गल्ला चेक करने पर पैसे गायब मिले। इसके बाद त्रिलोक शर्मा ने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई। दुकान मालिक ने फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। लेकिन त्योहार के समय दुकानदारों को सतर्क रहने की जरूरत है।