Norat Mal Nama
14-Jul-2026
देवली,नव नियुक्त थाना प्रभारी का व्यापार महासंघ ने किया स्वागत
देवली ,व्यापार महासंघ देवली की ओर से नवनियुक्त थानाधिकारी प्रीति रत्नू का अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ के नेतृत्व में साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
शहर में पहली बार महिला थानाधिकारी की नियुक्ति होने पर व्यापारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासंघ प्रवक्ता अमित गौतम ने बताया कि व्यापारियों ने थानाधिकारी से मुलाकात कर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने का आग्रह किया। साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक एवं नशेड़ी तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। यहां चंद्रभान सर्राफ, मुकेश गोयल, सुनील सिंहल, आशीष पंचोली, रूपम जिंदल, राजीव भारद्वाज सहित व्यापार महासंघ के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद थे।