Norat Mal Nama
14-Jul-2026
देवली,सांवरिया की चौखट पर विदेशी आस्था, दान पात्र से निकले दो अमेरिकी डॉलर,दान पात्र की गणना में 3 लाख 39 हजार 866 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
देवली ,अमावस्या पर भगवान शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर का दान पात्र खोला गया।
उपाध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि दान पात्र की गणना में 3 लाख 39 हजार 866 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस बार दान पात्र से भारतीय मुद्रा के साथ एक अमेरिकी डॉलर भी निकला, जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना। दान पात्र खोलने एवं गणना के दौरान अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सहसचिव पंकज सिंहल, विनोद गोयल, शिव भगवान पाठक, रामराय सोनी, महेश सोनी, आशीष महावर तथा पंकज सुवालका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।